पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स का सिकंदर बनने गल्र्स ने लगाई ऊंची छलांग

एथलेटिक्स का सिकंदर बनने गल्र्स ने लगाई ऊंची छलांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
एनआईटी में चल रही विभिन्न स्पोट्र्स एक्टिविटी में स्टूडेंट्स और स्टाफ मेंबर्स भाग ले रहे हैं। इस दौरान इंडोर और आउटडोर दोनों ही स्पोट्र्स कराए जा रहे हैं। खेले जा रहे गेम्स में बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, लांग जंप, हैंडबॉल, कब्ड्डी, हॉकी, खो-खो आदि शामिल हैं। चार दिवसीय इस स्पोट्र्स एक्टिविटी का शुक्रवार को दूसरा दिन था।
रेस में आजमाया हाथ
स्पोट्र्स में बास्केटबाल, हैंडबाल, हॉकी, क्रिकेट और खो-खो जैसे खेल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने 100 मीटर दौड़, लम्ंबी कूद और ऊंची कूद में जौहर दिखाया। 100 मीटर रेस में आईटी थर्ड ईयर के छात्र अनुराग पांडेय ने रेस को महज 11 सेकंड में पूरा करके दौड़ में जीत हासिल की। वहीं गल्र्स की सौ मीटर दौड़ में आईटी पहले साल की छात्रा रोशनी ने यह दौड़ जीती। ट्रिपल जंम्प में गल्र्स में आईटी थर्ड ईयर की छात्रा जागेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो हाई जंम्प और ऊंची कूद में 90 सेंटीमीटर की ऊंचाई के साथ दामिनी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉयज में लॉन्ग जम्ंप, लम्ंबी कूद, में आईटी थर्ड ईयर के अनुराग पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन्होनें भी मारी बाजी
समर के पहले दिन हैंडबाल ((बॉयज)) में आईटी और इलेक्ट्रिकल की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर की टीम को 16 के मुकाबले 9 गोल से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में मेटलॉर्जी विनर रहा। क्रिकेट में गल्र्स में सीएस व सिविल की टीम ने इलेक्ट्रिकल व आर्किटेक्चरको मात दी। कबड्डी में एमसीए व मेटलॉर्जी विजयी रहा। वॉलीबाल में सीएस व मेटलॉर्जी की टीम को आईटी ने बायो मेडिकल के साथ मिलकर हराया।



 एनआईटी में चल रहे एनुअल स्पोट्र्स समर में हाई जंब लगाते हुए गल्र्स कंटेस्टेंट।

ड्डठ्ठठ्ठह्वड्डद्य ह्यश्चशह्म्ह्लह्य