पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाडिय़ों को फिर मिलेंगे बोनस अंक

खिलाडिय़ों को फिर मिलेंगे बोनस अंक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में खिलाडिय़ों को बोनस अंक मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ((माशिमं)) ने बोनस अंक का लाभ लेने वाले ऐसे सभी छात्रों से आवेदन मंगाया है। खेलकूद, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षर भारत कार्यक्रम अनुदेशक बोनस अंक का लाभ लेने के लिए अपने स्कूल में 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रपत्र माशिमं की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बोर्ड परीक्षाओं में पिछले साल से बोनस अंक शुरू किए गए हैं। इसका कई छात्रों ने लाभ भी उठाया, लेकिन कई चूक भी गए। उन्हें फायदा मिले, इस वजह से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसमें हर कैटेगरी में अलग-अलग बोनस अंक निर्धारित किए गए हैं। जैसे कोई छात्र राज्य स्तर पर खेला हो तो उसके लिए 10 अंक और कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया हो तो उसे 20 अंक दिए जाएंगे। पिछली बार कई छात्रों ने शिकायत की थी कि उन्हें बोनस अंक की जानकारी नहीं थी, इसलिए आवेदन नहीं किया। इसे देखते हुए ही इस बार पहले ही आवेदन जारी किए गए हैं।


छात्र 10 मार्च तक स्कूलों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकेंगे। इसकी सूचना सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को भी भेजी गई है।




10 मार्च तक छात्रों को स्कूल में करना होगा आवेदन

इन्हें मिलेगा

बोनस अंक

ञ्चखेलकूद व्यक्तिगत एवं टीम खेल पदक में राज्य स्तर पर खेलने वाले को 10 अंक। राष्ट्रीय पर 15 और अंतरराष्ट्रीय खेलने वालों को 20 अंक।

ञ्चएनसीसी में आरडी.परेड व मावलंकर शूटिंग पर 15 अंक, वायु सैनिक, नौसेना कैम्प, थल सेना कैंप के आधार पर 15-15 अंक, डी.कैट कैम्प 1 पर 10 अंक मिलेगा।

ञ्चएनएसएस में आरडी.परेड में 15 अंक।

ञ्चस्काउट/गाइड : राज्यपाल पर 10 अंक और राष्ट्रपति पर 15 अंक।

ञ्चसाक्षर भारत कार्यक्रम अनुदेशक : प्रशिक्षित हो ((पंजीकृत हो)) 10 असाक्षरों

को बेसिक प्राइमर और 10 असाक्षर शिक्षार्थी को ‘क’ एवं ‘ख’ श्रेणी में उत्तीर्ण कराया हो।