पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छग अंडर 14 क्रिकेट कप्तान ने लगाई फर्जी मार्कशीट, टीम से बाहर

छग अंडर-14 क्रिकेट कप्तान ने लगाई फर्जी मार्कशीट, टीम से बाहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - छत्तीसगढ़ अंडर-14 क्रिकेट टीम के कप्तान को दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर उम्र छिपाने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। नागपुर में 27 जनवरी से 13 फरवरी तक होने वाली सेंट्रल जोन टूर्नामेंट के लिए पुलकित सैनी को टीम का कप्तान बनाया गया था। 16 सदस्यीय टीम का कोचिंग कैंप भिलाई में चल रहा था। इस दौरान क्रिकेट संघ को खिलाड़ी के फर्जी सर्टिफिकेट लगाने की जानकारी मिली। पूछताछ में पुलकित ने गलती स्वीकार कर ली है। लिखित में माफी भी मांगी है। क्रिकेट संघ
के सचिव राजेश दवे का कहना है कि पुलकित पर प्रतिबंध लगाया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अनुशासनात्मक समिति करेगी।

हम फर्जीवाड़े के खिलाफ: दवे
क्रिकेट संघ के सचिव राजेश दवे ने कहा कि खिलाड़ी के फर्जी सर्टिफिकेट के बाद हमने उसे टीम से बाहर कर दिया गया। खिलाड़ी पर अब कोई निर्णय अनुशासनात्मक समिति करेगी। वहीं टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी की जगह विकेटकीपर सत्यविकास शर्मा को टीम में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे विकेटकीपर कैंप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, इस कारण दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया गया है।