ट्रकों से गुढिय़ारी में रोज जाम
नगर संवाददाता - रायपुर
एफसीआई गोदाम जाने वाले ट्रकों के कारण गुढिय़ारी में रोज जाम लग रहा है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से ही बार-बार जाम लग रहा था। इससे लोग हलाकान हो रहे थे। यहां आए दिन तेलघानी नाका ओवरब्रिज से पेट्रोल पंप तक जाम लगता है।
शुक्रवार की सुबह 9 बजे से एमसीआई गोदाम जाने के लिए ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके कारण पेट्रोल पंप से तेलघानीनाका तक दोनों ओर दोपहिया व चारपहिया वाहन फंसे हुए थे। गुढिय़ारी के जी. विश्वनाथ ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक के जाम ने सभी को हलाकान कर दिया। ज्यादातर लोग इसी समय ड्यूटी पर जाते हैं। इस कारण लंबे जाम ने कई लोगों को लेट कर दिया। पेट्रोल पंप के पास सड़क काफी संकरी है। इस कारण यहां कोई भी बड़ा वाहन आने पर जाम लग जाता है। कलिंगनगर से तेलघानी नाका तक ट्रकों के खड़े रहने के कारण छोटी गाड़ी ही निकल पाती है। शुक्रवार को पुलिस की पीसीआर वैन भी खड़ी थी। बावजूद पुलिस के जवान ट्रैफिक को स्मूथ करने में नाकाम थे। कांग्रेस के पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में पिछले साल एफसीआई के मैनेजर का घेराव भी किया गया था। घेराव के बाद ट्रकों को रात में बुलाते थे, लेकिन अब फिर यही ढर्रा चल रहा है।
जीई रोड पर नाले का पानी: जीई रोड पर शहीद स्मारक भवन के सामने नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। गंदा पानी से बदबू भी फैल रहा है।
सन्यासीपारा निवासी सोमन नागवंशी ने भास्कर हेल्पलाइन को बताया कि नगर निगम की लापरवाही से आम लोग परेशान हो रहे हैं।
एफसीआई के मैनेजर का घेराव भी किया गया था। घेराव के बाद ट्रकों को रात में बुलाते थे, लेकिन अब फिर यही ढर्रा चल रहा है।
जीई रोड पर नाले का पानी: जीई रोड पर शहीद स्मारक भवन के सामने नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। गंदा पानी से बदबू भी फैल रहा है।
खुलता है समय पर
॥गुढिय़ारी की ओर स्थित टिकट काउंटर को निर्धारित समय पर खोला जाता है। निर्धारित समय से पहले काउंटर बंद नहीं होना चाहिए।
रतन बसाक, पीआरओ रायपुर
रेल मंडल
विकासनगर निवासी सानू पांडेय ने बताया कि गुढिय़ारी की ओर स्थित रेलवे स्टेशन का जनरल टिकट काउंटर अक्सर बंद रहता है। निर्धारित समय में भी काउंटर बंद रहने के कारण मुख्य काउंटर की ओर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है। कई बार अधिक भीड़ के कारण ट्रेन भी छूट जाती है। गुढिय़ारी की ओर टिकट काउंटर को सुबह से शाम तक खोला जाना चाहिए। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।
बंद रहता है टिकट काउंटर
भास्कर हेल्पलाइन ८१-०९-२५२५२५
सोम से शनि - सुबह ११ से ४ बजे तक ई-मेल : श्चह्म्द्गह्यह्यठ्ठशह्लद्गष्द्दञ्चस्रड्डद्बठ्ठद्बद्मड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्द्दह्म्शह्वश्च.ष्शद्व