पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिताबी मुकाबले में रायपुर ने बिलासपुर पर कसा शिकंजा

खिताबी मुकाबले में रायपुर ने बिलासपुर पर कसा शिकंजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर ने बिलासपुर पर कसा शिकंजा
रायपुर - अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में बिलासपुर की टीम रायपुर के खिलाफ 158 रनों पर ऑलआउट हो गया। बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 46.4 ओवर में पैवेलियन लौट गई। बिलासपुर की ओर से शहनाज हुसैन ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। रायपुर की ओर से गुंजन और सौरभ मेहता ने तीन-तीन विकेट लिए। तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने पर रायपुर ने तीन विकेट पर 116 रन बना लिए थे। प्रतीक यादव 53 रन पर नाबाद हैं।
उत्कर्ष को मिली कमान
रायपुर - छग अंडर-१४ टीम की शुक्रवार को घोषणा की गई। पुलकित को हटाए जाने के बाद उत्कर्ष तिवारी को टीम की कमान दी गई है। टीम २७ जनवरी से १३ फरवरी तक नागपुर में होने वाले सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। टीम: उत्कर्ष, बिन्नी सैमुअल, आनंद राव, सौरभ, अब्दुल, सचिन, कार्तिक, शशिकांत, विक्की, पलाश, सत्य विकास, स्वप्निल, हर्ष, यशवंत, रोहन व नितिश।