पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए डीजीपी के लिए चली फाइल

नए डीजीपी के लिए चली फाइल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुर
प्रदेश के अगले डीजीपी अब डॉ. आनंद कुमार होंगे। राज्य सरकार ने अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि आनंद कुमार के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी है। साथ ही केंद्र और मप्र सरकार को पत्र लिखकर उन्हें जल्द रिलीव करने और उनकी सेवाओं को राज्य को सौंपने की मांग की है। मप्र कैडर के 1981 बैंच के पुलिस अधिकारी डॉ. कुमार अविभाजित मप्र के दौरान रायपुर और बिलासपुर में भी लंबे समय तक पदस्थ रहे है। मौजूदा समय में इंटेलीजेंस ब्यूरो में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हंै। राज्य सरकार ने यह कदम उस समय उठाया है,जब प्रदेश के मौजूदा डीजीपी राम निवास 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति हो रहे है। हालांकि प्रदेश में भी डीजी रैंक के अफसर मौजूद है,बावजूद इसके राज्य शासन ने आनंद कुमार के नाम को तरजीह दी है।
माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति के पीछे उनका इंटेलीजेंस बैक ग्राउंड है। नक्सली संकट से जूझ रहे प्रदेश को वे इंटेलीजेंस के मोर्चे पर मजबूत कर सकते है। इधर राज्य शासन ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाने के साथ ही इससे जुड़ी फाइल को एक महिला अधिकारी के हाथ दिल्ली और भोपाल भेज दिया है।

कहा जा रहा है कि सीएम और सीएस दोनों ने ही आनंद कुमार से टेलीफोन पर बात भी कर ली है।