एफसीआई के सामने ट्रकों का जमघट
नवापारा राजिम . सबसे व्यस्ततम रायपुर मार्ग पर नगर के छोर पर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के सामने इन दिनों सड़क के दोनों ओर ट्रकों का जमघट लग रहा है। बीते दो माह से इस मार्ग पर इसी तरह ट्रकों की कतार लगी रहती है। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर आगे वेयर हाउस, पेट्रोल पंप, थाना, तहसील, महाविद्यालय सहित अनेक सार्वजनिक स्थल स्थित हैं। मार्ग की व्यस्तता के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं भी होती हैं। बेतरतीब ट्रकों को नियंत्रित करने पुलिस प्रशासन से मांग करते रहे हैं।