- Hindi News
- व्हाइट हाउस के सामने ठेला लगाकर प्रदर्शन ((फोटो))
व्हाइट हाउस के सामने ठेला लगाकर प्रदर्शन ((फोटो))
व्हाइट हाउस के सामने ठेला लगाकर प्रदर्शन
रायपुर - गांधी मैदान में चाट और पकौड़ी के ठेले लगाने वालों को वहां से हटने के लिए शुक्रवार को निगम ने नोटिस जारी भेजा। नोटिस मिलने भर से ठेले वालों में खलबली मच गई। एक दर्जन से अधिक चाट पकौड़ी के ठेले लगाने वाले संचालकों ने अपने ठेले लेकर निगम दफ्तर के सामने खड़े कर दिए। वे गांधी मैदान से हटने को तैयार नहीं है। ठेले वालों का कहना था कि वे बरसों से यहां पर कारोबार कर रहे हैं। अब नगर निगम उन्हें हटाना चाह रहा है। निगम के अफसरों का कहना है कि पेवर ब्लाक लगाने के बाद वहां पर बड़ा पार्किंग स्थल बनाया गया है।
इस वजह से उन्हें वहां से हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद चाट पकौड़ी के ठेले वालों को वहां से हटाया गया।