बच्चों ने की अपने मम्मी पापा की पूजा
सिटी रिपोर्टर रायपुर
मातृ देवो भव, पितृ देवो भव की शुभ भावना को साकार करने के मकसद से अरिहंत कॉलोनी में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस अनूठी रवायत में बच्चों ने अपने पैरेंट्स का पूरा सम्मान किया। इस मौके पर बच्चों ने अपने पैरेंट्स को ऊंचे आसन पर बिठाकर मंत्रोच्चार के साथ उनके माथे पर तिलक लगाया। फूलों की माला पहनाकर और आरती उतारी। बच्चों ने हमेशा माता-पिता का साथ निभाने और सम्मान करने का संकल्प भी इस मौके पर लिया।
आयोजकों की टीम में शामिल हेमंत जाधव ने बताया कि इस मौके पर कई अभिभावक भावुक हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अरिहंत कॉलोनी निवासी शामिल हुए।
ष्द्बह्ल4 द्ग1द्गठ्ठह्लह्य