पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल देंगे 14 स्काउट गाइड को अवार्ड

राज्यपाल देंगे 14 स्काउट गाइड को अवार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट गाइड रोवर रेंजर का 5 दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर जगदलपुर में आयोजित हुआ। जिसमें कांकेर जिले के 14 स्काउट गाइड का चयन ‘राज्यपाल अवार्ड’ के लिए किया गया। इन्हें राजभवन रायपुर में राज्यपाल अवार्ड प्रदान करेंगे।
अवार्ड के लिए लक्ष्मी रामटेके शासकीय कन्या उमावि कांकेर, टिकेश्वरी सिदेसर, वंदना सेलेगांव, नेहा कोरर, भारती कोरर, सुनंदा पूर्व माध्यमिक शाला बागोड़, झरना बागोड़, सरोज बरबसपुर, लता बरबसपर, झरना शासकीय कन्या उमावि चारामा, मनीषा सरोना, मनीष कोटवानी बालक उमावि चारामा, योगेश मरकाम सिदेसर, रोवर परमेश्वर का चयन किया गया है। इस सफलता के लिए भरत मटियारा जिला मुख्य आयुक्त स्का. गाइड, ब्रजेश वाजपेयी जिला शिक्षा अधिकारी, संकल्प साहू सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा, रोशन वर्मा प्राचार्य, अनुपम जोफर, सीमा मुखर्जी, सीमा मधदेवकर, दंतेशवरी तिवारी, दशरू यादव, आरके आर्ची, विजय यादव, पोषण कोड़प्पा, वजीद खान जिला संगठन आयुक्त, चंदन तिवारी स्काउट गाइड शाखा आदि ने शुभकामनाएं देते छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।