- Hindi News
- कैप्सूल व ट्रेलर की भिड़ंत से यातायात बाधित
कैप्सूल व ट्रेलर की भिड़ंत से यातायात बाधित
ओटगन ((सिमगा)) . रायपुर बिलासपुर हाईवे में गुरुवार की रात करीब 2 बजे एक कैप्सूल गाड़ी एवं ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। इसके कारण नेशनल हाईवे पर 12 घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना के पश्चात कैप्सूल चालक फरार हो गया। सिमगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 2 बजे रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में ग्राम चंदेरी के पास रायपुर से आ रही ट्रेलर क्र. सीजी 04.एसए9131 एवं बिलासपुर की ओर से कैप्सूल गाड़ी क्र. सीजी 12.सी.3032 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर चालक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, उसके पैर में गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। घटना के पश्चात शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक नेशनल हाइवे जाम रहा।