पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतरीन प्रस्तुति कर राजेश सुर संग्राम में सिरमौर

बेहतरीन प्रस्तुति कर राजेश सुर संग्राम में सिरमौर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
गुरुवार की संध्या सुर संग्राम आयोजन समिति ने राज्यस्तरीय संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें प्रतिभागियों ने एक
के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति भिलाई की आर्केस्ट्रा टीम के साथ दी। जिसमें इलाके के अलावा कांकेर, दल्ली, बालोद, धमतरी, रायपुर सहित अन्य जिले गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
शुभारंभ कांकेर वन वृत के वनसंरक्षक अरूण पांडे के मुख्यअतिथि व भानुप्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रकाश सर्वे क ी अध्यक्षता हुआ। भानुप्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तारकेश्वर पटेल, वनमंडलाधिकारी पश्चिम राजु अगिश्मानी, भानुप्रतापपुर नगर निरीक्षक भावेश साव, रूपनारायण सिंह ठाकुर, मानक दरपट्टी,
पूर्णचंद पाढ़ी, पंकज वाधवानी के विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। 19 जनवरी को ऑडिशन में 17 सुर बाजों का चयन किया गया था। जिसमें सभी प्रतिभागियों को दो राउं ड तक
बारी-बारी से मौका दिया गया जिसमें मुखड़ा और अन्तरा के माध्यम से उन्हें अंक अर्जित करना था। फाइनल राउंड में छह
प्रतिभागियों को मौका मिला, जिसमें सबसे अच्छी प्रस्तुति कांकेर के राजेश नाग की रही। द्वितीय कुंआपानी लुप्तेश्वरी वैद्यव तृतीय स्थान पर रायपुर के विजय तिवारी रहे। तीनों प्रतिभागियों को क्रमश: 7001 रुपए, 5001 रुपए व 3001 रुपए नगद के अलावा ट्राफी, प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विशेष पुरस्कार अभिनव जैन संबलपुर को दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नगर के अलावा क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका कांकेर वन वृत के वनसंरक्षक अरूण पांडे, वनमंडलाधिकारी पश्चिम राजु अगिश्मानी व रूपनारायण सिंह ठाकुर ने निभाई। आयोजन का सफल मार्गदर्शन आयोजन समिति के राजेश तिवारी, नमन जैन, मोहसीन खान की के साथ सुरेश पंजवानी, सूरज मोटवानी, संतोष कर्मकार, जावेद खान, वेद देवगांन, अमित ठाकुर, बबला बाम्लेश्वर, छोटू खान का भी योगदान रहा।