डेढ़ करोड़ से संवरेंगे बीरगांव के वार्ड
बीरगांव के वार्ड में होंगे कई विकास कार्य
रायपुर - बीरगांव नगर पालिका के वार्डों में डेढ़ करोड़ रुपए के नए काम होंगे। इस राशि से बीरगांव मुक्तिधाम और तालाबों का सौंदर्यीकरण, वार्ड 29 में सड़क कांक्रीटकरण, विशाल कॉलोनी में नाली निर्माण, मुख्य मार्गों में स्वागत द्वार, वार्ड 18 और 11 के मुख्य मार्ग का कांक्रीटकरण, इतवारी बाजार में अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन का निर्माण, उरकुरा मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण आदि काम किए जाएंगे।