पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निराश लौटे आंदोलनकारी

निराश लौटे आंदोलनकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. बायपास की मांग को लेकर धरनारत कांग्रेसी एवं उनके साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत से मुलाकात करने रायपुर गए थे।
उम्मीद के साथ मंत्री से मिलने गए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि बायपास नेशनल हाईवे केन्द्र का मामला है। इसके लिए हम प्रपोजल बनाकर भेज देंगे। जब तक व्यवस्था नहीं बन जाती, तब तक सिहावा रोड से पुराना नहर नाका, विंध्यवासिनी मंदिर, गोकुलपुर से होकर अंबेडकर चौक के रास्ते को विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने जिले के पीडब्ल्यूडी ईई केपी संत से फोन से चर्चा कर सिहावा चौक से अम्बेडकर चौक तक की दूरी की जानकारी भी मांगी है।
रायपुर जाने वालों में विधायक गुरूमुख सिंह होरा, देवेन्द्र जैन, मोहन लालवानी, वसीम कुरैशी, प्रभा श्रीवास्तव, शांतिलाल जैन, राजेश शर्मा सहित व्यवसायी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि शामिल है।
135 छात्रों का हुआ रक्त परीक्षण
मगरलोड - पं नारायण राव मेघावाले के स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा गौरव ग्राम मेघा में एक दिवसीय रक्त जांच शिविर हुआ, जिसमें 135 छात्र-छात्राओं के रक्त समूह व सिकलसेल का परीक्षण किया गया। रक्त परीक्षण शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकरी सहित शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।