अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे डाककर्मी
रायपुर - अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों की क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। अंतिम दिन बस्तर संभाग के डाक सेवक भूख हड़ताल पर बैठे। संघ के परिमंडल सचिव राजेश गुरुद्वान ने बताया कि पूरे देश में संभवत: 18 फरवरी से तीन लाख ग्रामीण डाक सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।