- Hindi News
- नए महाधिवक्ता के विरोध मेेंरायपुर से बिलासपुर तक मोर्चा0 हाईकोर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू 0
नए महाधिवक्ता के विरोध मेेंरायपुर से बिलासपुर तक मोर्चा0 हाईकोर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू 0 वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भास्कर न्यूज - रायपुर
नए महाधिवक्ता जेके गिल्डा की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के कई स्थानों में वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजधानी के वकीलों ने न्यायालय परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को राज्य के बाहर के अधिवक्ता को महाधिवक्ता नियुक्त करने पर पुनर्विचार करने की मांग की है। बिलासपुर में हाईकोर्ट के सामने वकीलों ने प्रदर्शन किया और राज्य के किसी वकील को महाधिवक्ता बनाने की मांग की।
वकीलों का कहना है कि वे पहले मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से मिलकर यह फैसला बदलने का अनुरोध करेंगे। सकारात्मक फैसला नहीं होने पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन तक करेंगे। यह छत्तीसगढ़ के अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी है। रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव हितेंद्र तिवारी ने कहा कि राज्य के अधिवक्ता जस्टिस बन रहे हैं। उनमें योग्यता और क्षमता है। फिर सरकार ने एक बाहरी को महाधिवक्ता क्यों बनाया है।
वकीलों का कहना है कि नए महाधिवक्ता महाराष्ट्र स्टेट बार कौंसिल में पंजीकृत हैं और महज 6 साल पहले छत्तीसगढ़ में आए हैं। गिल्डा छत्तीसगढ़ स्टेट बार कौंसिल के सदस्य भी नहीं हैं।
राजनीति नहीं होनी चाहिए : रिजवी - आल इंडिया बार काउंसिल के सदस्य फैसल रिजवी ने कहा कि महाधिवक्ता एक संवैधानिक पद है। इसकी नियुक्ति प्रदेश सरकार हाईकोर्ट में सरकार से संबंधित मामलों को मजबूती से रखने के लिए करती है। यहां सरकार राज्य और आम लोगों का प्रतिनिधि है। न कि किसी राजनीतिक पार्टी समर्थित लोगों का संगठन। इसलिए ऐसी नियुक्ति में जहां राज्य के गौरव, अधिकार और हितों की बात हो तो राजनीति नहीं होनी चाहिए।
वैसे भी राज्य को ज्यादा अच्छे तरीके से यहां रहने वाले लोग ही समझ सकते हैं।