पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स में १०० नर्सों की भर्ती, सिर्फ 6 माह के लिए

एम्स में १०० नर्सों की भर्ती, सिर्फ 6 माह के लिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स प्रबंधन ने जल्दबाजी में अस्पताल तो शुरु कर दिया लेकिन स्टाफ की भर्ती नहीं की। नर्सों की सबसे ज्यादा कमी है।
तत्काल में 100 नर्सों की जरूरत है। हालात को देखते हुए अब आनन-फानन में नर्सों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। सैलेरी 27 हजार महीना है, लेकिन भर्ती केवल छह माह के लिए की जा रही है। पहली बार किसी सरकारी संस्थान में इतनी कम अवधि के लिए संविदा नियुक्ति देने की प्रक्रिया की जा रही है। इस अजीब नियम से सब हैरान हैं। दैनिक भास्कर के हेल्प लाइन नंबर पर कुछ उम्मीदवारों ने इस शर्त की शिकायत की।
उनका कहना था कि इतनी कम अवधि में नौकरी करने के बाद अगर उनकी सेवाएं आगे नहीं बढ़ायी गई तो अभी वे जहां सेवाएं दे रही हैं वहां से भी उनकी
नौकरी चली जाएगी। भास्कर ने इस बारे में शिकायत मिलने के बाद
एम्स प्रबंधन के अधिकारियों से जानकारी ली।
अफसरों कहना था कि स्थिति को देखते ही ऐसा विज्ञापन निकाला गया है। बेहतर सेवाएं देने वाले स्टाफ की सेवाएं हर हाल में बढ़ाई जाएंगी।




इतने पद हैं खाली

एम्स में 100 स्टाफ नर्स ग्रेड-2 के लिए आवेदन मंगवाया गया है। इसमें यूआर के 51, एससी के 15, एसटी के 7 व ओबीसी केटेगरी के 13 पद हैं। 29 व 30 जनवरी को वॉक इन इंटरव्यू होगा। नर्स की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

तगड़ा पैकेज

एम्स में नर्सों के लिए 27 हजार का लुभावना पैकेज रखा गया है। सरकारी और निजी अस्पताल में नर्सों को इतनी मोटी तनख्वाह नहीं है। अभी सरकारी अस्पताल ज्वाइन करने वाली नर्सों को शुरुआत में 11 से 12 हजार रुपए वेतन मिलता है। निजी अस्पतालों में दो से लेकर 10 हजार तक ही वेतन दिया जाता है।