पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मा को मारने की थी साजिश, दो नक्सली पहचाने गए

कर्मा को मारने की थी साजिश, दो नक्सली पहचाने गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की जांच के दौरान पहली बार बड़ा खुलासा हुआ है। नक्सली कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को मारने की फिराक में थे। उन्होंने कर्मा को मारने के लिए ही हमले की साजिश रची, लेकिन कांग्रेसी काफिले को घेरने के बाद उन्होंने 27 जिंदगी ले ली।
एनआईए की जांच के दौरान हमले में शामिल दो नक्सलियों की पहचान भी हो गई है। दोनों कमांडर हैं। इनमें एक दरभा डिवीजनल कमेटी का प्रमुख सुरेंद्र और दूसरा क्षेत्रीय कमान कंपनी का प्रभारी जयलाल है। नक्सलियों ने पिछले साल 25 मई को कांग्रेसी काफिले को झीरम घाटी में घेरकर पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल सहित 27 की हत्या की थी। एनआईए इसकी जांच कर रहा है।

उसके बाद केंद्र शासन ने पूरे हत्याकांड की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा है। एनआईए की टीम जगदलपुर में कैंप कर जांच कर रही है। एनआईए को यह इनपुट आंध्र प्रदेश सरेंडर करने वाले रमन्ना उर्फ गुड्सा उसेंडी से मिले हैं।