पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागपुर ने जीती ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा

नागपुर ने जीती ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - हिंद स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा का खिताब नागपुर ब्लूज ने जीता। शुक्रवार को लाखे नगर मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में नागपुर ने टाईब्रेकर में सिटी क्लब गोंदिया को ५-३ से हराया। मैच के दोनों हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकीं। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विजेता टीम को एक लाख का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को ५१ हजार नगद राशि और उपविजेता ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष दुबे व अन्य उपस्थित थे।