गणतंत्र दिवस की तैयारी पूर्ण
कांटाबांजी . गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारी मारवाड़ी युवा मंच ने पूरी कर ली है। मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल का कहना है कि वह अच्छे से अच्छा आयोजन करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने थ्री डी रंगोली बनाने वालों को रायपुर से बुलवाया है। इसके अलावा विविध आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अपने साथियों सहित जाकर रेलवे स्टेडियम में परेड का फाइनल रिहर्सल भी देखा। उनके साथ रेलवे के एडीई भी थे।