पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश
नवापाराराजिम . शुक्रवार देर रात वार्ड 7 स्थित सतनामीपारा निवासी नाथूराम जांगड़े ने आपसी कहासुनी में उस पर मिट्टी तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। 50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी शकुन को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा रायपुर मेकाहारा रिफर किए जाने पर 108 के द्वारा रायपुर भेजकर मेकाहारा स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फरार आरोपी पति को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर भादवि की धारा 307 जान से मारने की कोशिश के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे जेल दाखिल करा दिया है। पत्नी शकुन का चेहरा, गला, सीना एवं पेट सहित बांया हाथ जल चुके हैं।