- Hindi News
- नि:शुल्क खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण 31 से चारामा में
नि:शुल्क खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण 31 से चारामा में
कांकेर. छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम रायपुर द्वारा 4 सप्ताह का खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्यमिता विकास कार्यक्रम चारामा में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु 29 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण में जिले के 12 वीं उत्तीर्ण ((हायर सेकेण्डरी)) युवक- युवतियां जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो, अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन 29 जनवरी तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत होकर जनपद पंचायत चारामा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कलेक्टर परिसर, कांकेर में प्रस्तुत किया जा सकता है। उम्मीदवारों का साक्षात्कार 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कार्यालय जनपद पंचायत चारामा में किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगा।