पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस के जरिए किया इंप्रैस

डांस के जरिए किया इंप्रैस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
जरा कल्पना कीजिए कि आपके आसपास बहुत सारी फैशन एक्सेसरीज हों। कई सारे डिजाइंस हों और आप बस उन्हें अपने घर ले जाएं।
इनमें खूबसूरत नक्काशी किया गया हीरा, फैशन वल्र्ड में सराहे गए डिजाइनर्स के डिजाइंस, जड़ाऊ ज्वेलरीज या फिर वह सब कुछ हो, जिसकी कि आप कल्पना ही कर सकते हैं। तो यकीन मानिए आपके लिए यह सबसे अच्छा फैशन प्वाइंट होगा। द डिजाइन क्लोसेट लेकर आ रहे हैं कुछ ऐसे ही अद्भुत कलेक्शन और डिजाइंस जो हैं दुनियाभर के फैशन जगत के लेटेस्ट प्रॉडक्ट्स।
अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ एग्जिबिशन: फैशन प्रेमियों के लिए इस एग्जिबिशन की शुरुआत 31 जनवरी को होगी। वीआईपी रोड स्थित मौका रेां में लगने वाली इस एग्जिबिशन का समापन 1 फरवरी को होगा। दो दिनों तक चलने वाली इस एग्जिबिशन में हर कोई स्टाइल प्रेमी यहां पाएगा अक्रॉस इंडिया से आए सलेक्टिव स्टाइल प्रोडक्ट्स।
स्विस वॉचेस भी रहेंगी खास: इस एग्जिबिशन में स्विस वाचेज, बैग्स, होम एसेंट्स, शूज, बैड स्प्रैड्स, हैंड मेड आइटम्स, ज्वेलरीज, एक्सेसरीज, पॉटरी, पेपर क्राफ्ट से लेकर कई सारे उत्पाद पेश किए जाएंगे। द डिजाइन क्लोसेट की सह संस्थापक नीकिता स्वरूप कहती हैं, कि हमने इसे बहुत ही भव्य रूप में प्लान किया है। हम इसके जरिए देशभर के तेजी से बढ़ते हुए शहरों में लग्जरी रिटेल एक्सपीरियंस करना चाहते हैं।
भावना अग्रवाल कहती हैं कि हाई फैशन फिएस्टा क्रिएट करने के लिए हमारी एक्सपट्र्स की टीम लगी हुई है। इसे निश्चित रूप से रायपुर के फैशन प्रेमी पसंद करेंगे। रायपुर इस सीरीज में पहला शहर है, जहां पर यह एग्जिबिशन लगाई जा रही है। द डिजाइन क्लोसेट फैशन वल्र्ड को रायपुर में महसूस कराना चाहती है। एक्टिविटी के बारे में ज्यादा जानकारी आप फेसबुक पर भी फॉलो करके ले सकते हैं। 222.द्घड्डष्द्गड्ढशशद्म.ष्शद्व/ह्लद्धद्गस्रद्गह्यद्बद्दठ्ठष्द्यशह्यद्गह्ल.