पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रालय का आधा स्टाफ ही पहुंचा झंडा फहराने

मंत्रालय का आधा स्टाफ ही पहुंचा झंडा फहराने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - शासन के आदेश को दरकिनार कर कई अधिकारी और कर्मचारी झंडा फहराने गणतंत्र दिवस पर नया मंत्रालय नहीं पहुंचे। शासन अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब मांग सकता है। सुरक्षा जवानों और मंत्रालय का मेंटेनेंस देख रही कंपनी बीबीजी के कर्मचारियों को अलग कर दें तो आधे अधिकारी-कर्मचारी ही गणतंत्र दिवस पर मंत्रालय पहुंचे थे। अपर मुख्य सचिव विवेक ढांड ने सुबह 8 बजे मंत्रालय में तिरंगा फहराया। सामान्य प्रशासन ने पहली बार इस संबंध में आदेश जारी किया था।

करके अधिकारियों -कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने को कहा था। सुबह साढ़े छह बजे बसें मंत्रालय के लिए रवाना हुईं तो आम दिनों की तरह भरी नहीं थीं। एसीएस ढांड के अलावा दिनेश श्रीवास्तव, मनोज पिंगुआ, शहला निगार, केआर पिस्दा आदि अधिकारी ध्वजारोहण में शरीक हुए। करीब 150 सुरक्षा जवान और इतने ही कर्मचारी बीबीजी कंपनी के भी थे। महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में थीं। कुछ अपने बच्चों को साथ लाई थीं। जीएडी सचिव केआर पिस्दा ने कहा कि कर्मचारियों में जागरूकता जरूरी है। नया मंत्रालय दूर है इस वजह से कर्मचारियों ने रुचि नहीं ली। उल्लेखनीय है कि पुराने मंत्रालय दाऊ कल्याण सिंह भवन में भी राष्ट्रीय पर्वों में लगभग दो दर्जन अधिकारी-कर्मचारी ही शामिल होते थे।