पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेक ऑफ की मुद्रा में रहेगा मिग

टेक-ऑफ की मुद्रा में रहेगा मिग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - भारतीय वायुसेना के फाइटर मिग-21 सीरिज का टाइप-77 लड़ाकू विमान मंगलवार को व्हाइट हाउस के सामने के गार्डन में बने प्लेटफार्म पर खड़ा हो जाएगा। प्लेटफार्म पर मिग 21 टेकआफ की मुद्रा में खड़ा होगा।
यह विमान 23 जनवरी को कोलाईकोंडा से सड़क के रास्ते राजधानी पहुंचा था। उसके बाद इलाहाबाद के इंजीनियरों ने तीन ट्रक में टुकड़ों में आए विमान को जोडऩा शुरु किया। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद इलाहाबाद और कोलाइकोंडा के एयरफोर्स बेस से आए अफसरों ने विमान को असेंबल कर दिया है। क्रेन से उठाकर विमान को 6 मीटर उंचाई पर बने प्लेटफार्म पर मंगलवार को खड़ा किया जाएगा। प्लेटफार्म पर खड़ा करने के बाद मिग 21 विमान पर रंग रोगन किया जाएगा। प्लेटफार्म पर टेकआफ की मुद्रा में विमान को खड़ा किया जा रहा है। राजधानी के अनुपम गार्डन में लगभग तीन साल पहले भारतीय सेना से रिटायर हुए टैंक को लगाया गया। इसके बाद नगर निगम दफ्तर के बाहर दो आर्टिलरी तोप को रखा गया।
ये तोप भी भारतीय थल सेना ने निगम को तोहफे में दी। इसके बाद इंडियन एयरफोर्स से महापौर किरणमयी नायक ने रिटार्यड फाइटर प्लेन देने के लिए पत्र लिखा। रोटेशन पालिसी के तहत रायपुर को एयरक्राफ्ट मिला।