- Hindi News
- मकान, ब्यूटी पार्लर के शातिर चोर गिरफ्तार
मकान, ब्यूटी पार्लर के शातिर चोर गिरफ्तार
रायपुर - क्राइम ब्रांच ने मकान और ब्यूटी पार्लर में चोरी करनेवाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोरी के 3 लाख रुपए के जेवर बेचने की कोशिश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े। पूछताछ की गई तो तीनों ने बड़ी चोरियां कबूल कर लीं। गिरफ्तार तीनों आरोपी गोबरा नवापारा निवासी लाखन देवार, अमतू देवार और कोहिनूर देवार शामिल हैं।
तीनों से पुलिस ने फिलहाल 10 तोला सोने के जेवर एवं 2 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। तीनों ने नवापारा के एक सूने मकान में चोरी की थी। तीनों चोरी के जेवर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जेवर की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक तीनों ने 21 जनवरी को ओम शांति कॉलोनी नवापारा निवासी एक व्यक्ति के सूने मकान का दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। आरोपियों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी पार कर दिया था। इसकी शिकायत गोबरा नवापारा थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की तलाश में क्राइन ब्रांच की टीम लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्फ्तार किया है। इसी तरह, अमेरिकन ज्वेलरी के साथ भी एक पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल और कुछ फैंसी ज्वेलरी बरामद की गई। आरोपी न्यू राजेंद्र निवासी हिरेंद्र बाघ उर्फ बड़ा गजनी को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपए है। आरोपी हिरेंद्र आरोपी इसके पहले भी बाल संप्रेषण गृह में चोरी के आरोप में जा चुका है। मोबाइल और फैंसी ज्वेलरी कवर्धा बाड़ा के पीछे मीनाक्षी ब्यूटी पार्लर से चुराया गया था।