- Hindi News
- चुनाव से पहले 35 नए डिप्टी कलेक्टरों को मिलेगी तैनाती
चुनाव से पहले 35 नए डिप्टी कलेक्टरों को मिलेगी तैनाती
रायपुर - लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 35 नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती दे दी जाएगी। यह सभी हाल ही में लोक सेवा आयोग से चयनित हुए हैं। राज्य शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग से इस सभी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से निपटाने के निर्देश दिए हैं। इस समय प्रदेश में मैदानी अफसरों की भारी कमी है। साथ ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता भी लगने वाली है।
ऐसे में राज्य शासन की पूरी कोशिश है कि वह इस प्रक्रिया को पूरा कर उन्हें जल्द से जल्द तैनाती दे अन्यथा तैनाती की यह प्रक्रिया चुनाव के चलते जुलाई तक के लिए अटक जाएगी। राज्य शासन की इस रुचि के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने चयनित डिप्टी कलेक्टरों को पत्र लिखकर विभागीय प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है। इस दौरान सभी को 31 जनवरी और एक फरवरी का समय भी दिया गया है।प्रदेश में अफसरों की कमी अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी करीब 50 डिप्टी कलेक्टर संविदा पर काम कर रहे हैं।
ये राजस्व और प्राधिकरणों में काम कर रहे हैं। पिछले दिनों राज्य सरकार ने विज्ञापन निकालकर मप्र के कुछ अधिकारियों को संविदा नियुक्ति दी है। माना जा रहा है कि नए अफसरों की नियुक्ति के बाद संविदा पर काम रहे अधिकारियों को छुट्टी दे जाएगी क्योंकि इनमें से कई अधिकारियों की संविदा अवधि अप्रैल में खत्म हो रही है।