पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणविजय वोरा आज भरेंगे नामांकनअचानक जोशी का नाम भी आया था चर्चा में

रणविजय - वोरा आज भरेंगे नामांकनअचानक जोशी का नाम भी आया था चर्चा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रणविजय-वोरा आज भरेंगे नामांकन
रायपुर - राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा ने रणविजय प्रताप सिंह जूदेव का नाम तय किया है। वे मंगलवार को सुबह 11 बजे विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ रहेंगे। पहले रणविजय के आज नामांकन भरने का कार्यक्रम था, लेकिन फार्म में लंबी-चौड़ी प्रक्रिया की वजह से इसे कल तक टाल दिया गया। जशपुर जिले से कई नेता और रणविजय समर्थक भी यहां पहुंचे थे। दो दिनों से ऐन मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी का नाम भी चर्चा में आ गया था। इससे असमंजस की स्थिति बन गई थी कि क भाजपा प्रत्याशी बदल रही है। दरअसल केंद्रीय स्तर पर भाजपा में यह बात सामने आई थी कि 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नेताओं को राज्य सभा भेजा जाए। इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी समेत डॉ. जोशी व कई नेताओं के नाम थे।



जोशी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजने की बात चल रही थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने इन अटकलों को विराम देते हुए भास्कर से कहा कि रणविजय ही कल नामांकन भर रहे हैं। पार्टी उम्मीदवार नहीं बदल रही। आज नामांकन फार्म से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
कांग्रेस से वोरा भरेंगे पर्चा -
कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा नामांकन भरेंगे। राष्ट्रीय आलाकमान ने उनके नाम को पहले ही मंजूरी दे दी थी। वोरा रायपुर में ही हैं। वे मंगलवार को पर्चा भरने विधानसभा पहुचेंगे। आज उनसे मीडिया ने जानना चाहा कि भाजपा राज्यसभा के लिए युवाओं को मौका दे रही, लेकिन कांग्रेस का फोकस बुजुर्गों पर ही है। वोरा ने इससे इस बात से असहमति जताते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को पर्याप्त महत्व दे रही। प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक पर कांग्रेस के मोतीलाल वोरा और दूसरी पर भाजपा के शिव प्रताप सिंह के पास है। संभावना है कि वोटिंग की नौबत आए बगैर ही एक-एक सीट फिर भाजपा व कांग्रेस को मिलेगी।