पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्तिबोध नाट्य समारोह 8 से, पंछी... से होगी शुरुआत

मुक्तिबोध नाट्य समारोह 8 से, पंछी... से होगी शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
भारतीय जन नाट्य संघ ((इप्टा)) रायपुर की ओर से गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन इस बार 8 फरवरी से किया जा रहा है। हर साल होने वाले इस कार्यक्रम में पंडवानी लोक कलाकार पद्मश्री पूनाराम निषाद इसका उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र भवन, चौबे कॉलोनी में होने जा रहे समारोह में इस बार नादिरा बब्बर, मुंबई और प्रोबिर गुहा, कोलकाता के नाट्य प्रदर्शन खास रहेंगे। दोनों ही रंगकर्मियों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह नाटक होंगे पेश
समारोह की शुरुआत इप्टा रायपुर के नाटक पंछी ऐसे आते हैं...से की जाएगी। विजय तेंदुलकर के लिखे इस नाटक का निर्देशन शहर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए किए जा रहे आंदोलन की कमान संभाल रहे वरिष्ठ रंगकर्मी मिनहाज असद ने किया है। समारोह के दूसरे दिन आल्टरनेटिव लिविंग थिएटर, कोलकाता ग्रुप प्रोबिर गुहा के निर्देशन में विषद काल का मंचन करेगा। 10 फरवरी को इप्टा भिलाई स्व. शरीफ अहमद का लिखा नाटक मंथन पेश करेगा। इसी दिन जबलपुर की टीम अरुण पांडेय के निर्देशन में विजय तेंदुलकर का लिखा नाटक खामोश अदालत जारी है का मंचन करेगी। समारोह का समापन नादिरा बब्बर के निर्देशन में एकजुट, मुंबई का नाटक ये है बांबे मेरी जान से होगा।
नादिरा बब्बर होंगी सम्मानित
इप्टा के सक्रिय रंगकर्मी अरुण काठोते ने बताया कि इप्टा रायपुर के इस आयोजन में प्रतिवर्ष महिला रंगकर्मी को स्व. कुमुद देवरस सम्मान से नवाजा जाता है। इस वर्ष यह सम्मान 11 फरवरी को एकजुट,
मुंबई की नामचीन रंगकर्मी नादिरा बब्बर को दिया जाएगा।
सुपरिचित पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजनबाई सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। गौरतलब है कि इस सम्मान से अब तक दिल्ली की त्रिपुरारी शर्मा, कोलकाता की ऊषा गांगुली तथा चंडीगढ़ की रानी बलबीर को सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि नादिरा बब्बर को 2001 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान भी मिल चुका है। वे इस समारोह में पहले भी नाटकों का मंचन कर चुकी हैं।
रंग संगोष्ठी
समारोह में रविवार 9 फरवरी को प्रात: 11 बजे प्रेस क्लब सभागार में एक रंग गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इसमें भारतीय रंगमंच में क्षेत्रीय रंगमंच का हस्तक्षेप इस विषय पर वक्ता अपने विचार रखेंगे।



नादिरा बब्बर

द्बश्चह्लड्ड\\\'ह्य द्ग1द्गठ्ठह्ल