- Hindi News
- माशिमं अफसर बैठे रहे, छात्र दर्शन में कोई नहीं पहुंचा
माशिमं अफसर बैठे रहे, छात्र दर्शन में कोई नहीं पहुंचा
नगर संवाददाता - रायपुर
माध्यमिक शिक्षा मंडल ((माशिमं)) के छात्र दर्शन कार्यक्रम में अब छात्रों ने भी रुचि लेनी बंद कर दी है। सोमवार को हुए एक घंटे के इस कार्यक्रम में एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। पिछले दो सप्ताह से छात्र दर्शन में केवल एक-एक छात्र ही शिकायत लेकर पहुंचे थे। सोमवार को हुए आयोजन के बाद अब इस कार्यक्रम के औचित्य पर ही सवाल उठ गए हैं।
गौरतलब है कि अंकसूची में नाम, जन्मतिथि संशोधन, माइग्रेशन सहित अन्य मामलों में छात्रों को राहत देने के लिए माशिमं की ओर छात्रदर्शन शुरू करने की योजना बनाई गई। इसके लिए प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। इसके तहत पहला कार्यक्रम 30 सितंबर को हुआ। शुरुआत में तो लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। कुछ शिकायतें पहुंची और इसका अधिकारियों ने दो-तीन दिनों में ही निपटारा कर दिया।