पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भावना और शैलेंद्र को मिली यूथ वालीबॉल टीम की कमान

भावना और शैलेंद्र को मिली यूथ वालीबॉल टीम की कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावना और शैलेंद्र को वालीबॉल टीम की कमान
रायपुर - छत्तीसगढ यूथ टीम की सोमवार को घोषणा की गई। बालिका वर्ग में टीम की कमान भावना रगड़े को जबकि बालक वर्ग में शैलेंद्र नायक को दी गई है। घोषित टीम राजस्थान में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक होने वाली 16वीं राष्ट्रीय वालीबॉल स्पर्धा में शामिल होगी। बालिका टीम का 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भिलाई में और बालकों का शिविर राजधानी में आयोजित किया गया था। टीम के रवाना होने से पहले वालीबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश मूणत ने खिलाडिय़ों को ट्रैकसूट वितरित किए। टीम: बालिका वर्ग: भावना, पूनम, अंशु ध्रुव, अनुवती टेकाम, जागृति, सुनिधि पांडे, मन्नी कुमारी, सुनीता नायक, हेमलता, रामेश्वरी, तुलसी, सिमरन ध्रुव। बालक वर्ग: शैलेंद्र, जय, अवनीश मलिक, कौशल वर्मा, अभिनव तिवारी, पूरन वर्मा, पीयू रोशन, उज्जवल, देवेंद्र साह, चेतन, स्वप्निल सोना और रजत पटेल।