पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्री में देखीं फिल्में, अब अवॉर्ड की बारी

फ्री में देखीं फिल्में, अब अवॉर्ड की बारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
छत्तीसगढ़ी फिल्मों को बढ़ावा और उनसे जुड़े कलाकारों के प्रोत्साहित करने के मकसद से शहर के एक सिनेमाघर में चार दिवसीय छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया। इसमें गांजे की कली, मोही डारे रे, बीए फस्र्ट ईयर और दगाबाज सहित अन्य छत्तीसगढ़ी फिल्में दर्शकों को फ्री में दिखाई गई। फिल्मों की कहानी के साथ ही कलाकारों के अभिनय को भी लोगों ने सराहा।
अवॉर्ड सेरेमनी आज
संस्कृति विभाग के सहयोग से मंगलवार को सुभाष स्टेडियम में शाम ७ बजे से छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत दिखाई गई व नामांकित १२ फिल्मों को २४ कैटैगिरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कलाकार जैसे अवॉर्ड शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर होंगे। अध्यक्षता संस्कृति विभाग के आयुक्त आरसी सिन्हा करेंगे।



ष्द्धशद्यद्य42शशस्र द्ग1द्गठ्ठह्ल