पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली हमले में शहीदों के परिजनों का सम्मान

नक्सली हमले में शहीदों के परिजनों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार - सांसद रायपुर रमेश बैस ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पंडित चक्रपाणी शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। श्री बैस ने तिरंगा रंग का गुब्बारा भी छोड़ा तथा नक्सली वारदात में शहीद जवानों के परिजनों को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया । जिला पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने एवं अपराधियों की खोजबीन करने संबंधी उत्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं जनगणना 2011 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री डा रमन सिंह का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पठन किया गया। परेड कमांडर श्याम मधुकर के कमांड पर पुलिस जवान, एनसीसी के सीनियर एवं जूनियर, स्काउट, गाईड, रेडक्रास के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच से गुजरे और राष्ट्रध्वज व मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम में श्री बैस ने नक्सली वारदात में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव स्वर्गीय वीके चौबे, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे ग्राम परसाभदेर, हीरा लाल गायकवाड़ ग्राम लच्छनपुर, मिथलेश कुमार साहू ग्राम नयापारा, संतराम साहू कबीर वार्ड कसडोल, धनंजय वर्मा ग्राम टोनाटार, टेकराम वर्मा ग्राम करेली, संतोष कुमार ध्रुव ग्राम अमलीडीह, नंदकुमार साहू ग्राम बम्हनपुरी के परिवार के सदस्यों को श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों के लिए विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह जनगणना 2011 के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 22 अधिकारी एवं कर्मचारियों को रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक बलौदा बाजार जनकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू जैन, जनपद अध्यक्ष नंदकुमार साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डा अजय राव, सांसद प्रतिनिधि अनिल गुप्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।