आधार कार्ड बनाने बायोमीट्रिक शिविर लगे
रायपुर - सिविल लाइंस वार्ड में आठ स्थानों पर आधार कार्ड बनाने से पहले लोगों के बायोमीट्रिक पहचान लेने के लिए शिविर लगाए लगे। पहले दिन सोमवार को आठ शिविरों में 858 लोगों के हाथों और पुतलियों का 25 मशीनों के माध्यम से कार्ड बनना शुरु हुआ। अफसरों ने बताया कि शासन की सभी योजनाओं के लिए भविष्य में केवल आधार कार्ड ही मान्य होगा। इस वजह से पांच साल की उम्र के उपर के लोगों का कार्ड 2011 की जनसंख्या के आधार पर बनाया जा रहा है। शहर के सभी वार्डों में शिविर लगाकर यह कार्ड बनाया जाएगा।
शिविर में सभापति संजय श्रीवास्तव और कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने जायजा लिया। दोनों ने छत्तीसगढ़ क्लब, लायंस क्लब, सिंधी पंचायत भवन कटोरा तालाब सहित सभी आठ स्थानों पर जाकर शिविर में चल रहे बायोमीट्रिक काम का जायजा लिया।