पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना तीस हजारी, चांदी लुढ़की

सोना तीस हजारी, चांदी लुढ़की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के प्रभाव से सोमवार को सोने की कीमत में तेजी आई वहीं चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसका असर रायपुर सराफा बाजार में भी देखने को मिला। यहां सोना जहां ३०० रुपए की बढ़त के साथ प्रति दस ग्राम ((स्टैण्डर्ड))३०,२५० रुपए बिकी वहीं चांदी की कीमत २०० रुपए की गिरावट के साथ ४५,००० प्रति किलो((कच्ची)) रही।

इससे पहले सोना १३ व 14 जनवरी को ३० हजार के स्तर पर था। पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सोना २९,९५० रुपए प्रति दस ग्राम ((स्टैण्डर्ड)) तथा चांदी ४५,२०० रुपए प्रति किलो के भाव से बिकी थी। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, पुराने वायदा सौदों के निपटान और नए सौदे होने की वजह से दोनों घातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। उनका मानना है कि सोने की यह तेजी स्थाई नहीं है। कारोबारी सप्ताह के मध्य में इसकी कीमतों में करेक्शन देखने को मिलेगा।