- Hindi News
- नाराज शिक्षाकर्मियों को ८ फीसदी महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त
नाराज शिक्षाकर्मियों को ८ फीसदी महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त
भास्कर न्यूज - रायपुर. नाराज शिक्षा कर्मियों को राज्य सरकार अब महंगाई भत्ते की एक अतिरिक्त किस्त देगी। यह उन्हें मिलने वाले संशोधित वेतनमान का आठ प्रतिशत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को इसका फैसला किया और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने महंगाई भत्ता ८३ से ९१ प्रतिशत करने का आदेश जारी कर दिया। एक मई २०१३ से इसका लाख करीब डेढ़ लाख शिक्षाकर्मियों को होगा। शेष - पेज ९
संशोधित वेतनमान में शिक्षाकर्मियों का वेतन कम हो गया था। इससे वे नाराज चल रहे थे। पंचायत संवर्ग के जिन शिक्षाकर्मियों की सेवाएं आठ साल से कम हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही समयमान वेतनमान प्राप्त करने वाले पंचायत संवर्ग के जिन शिक्षाकर्मियों को मौजूदा समय में महंगाई भत्ता 72 प्रतिशत मिल रहा है, उन्हें भी अब एक जनवरी 2013 से आठ प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। जो अब 80 प्रतिशत हो जाएगा। इसके अतिरिक्त आठ साल या उससे अधिक सेवा अवधि वाले पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को भी उनके पुनरीक्षित वेतनमान पर शासकीय शिक्षकों के समतुल्य बढ़ा महंगाई भत्ता मंजूर किया गया है।