राइस मिलर, कारोबारी के यहां आयकर सर्वे
रायपुर - आयकर विभाग की रायपुर से गई टीम ने धमतरी में एक बड़े लाख व्यापारी और राइस मिलर के यहां सोमवार को धावा बोला और जांच शुरू कर दी। अफसरों के मुताबिक सर्वे मंगलवार को शाम तक पूरा होगा। रायपुर से जांच टीमों ने सुबह धमतरी का रुख किया। सुभाष चंद जायसवाल वहां लाख के बड़े कारोबारी हैं। सिहावा रोड पर उनकी फर्म इंडियन फैलेक्स फैक्ट्री में सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई। अचानक अफसरों की टीम देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। जायसवाल का सामाजिक रूतबा भी है।
जांच का दूसरा ठिकाना बालाजी राइस मिल था। इसके संचालक सूर्यप्रकाश अग्रवाल बताए गए हैं। अफसरों की माने तो अघोषित स्टाक व कारोबार से संबंधित कई दस्तावेज दोनों ठिकानों से मिले हैं। कल तक अघोषित आय व कर चोरी की स्थिति साफ हो सकेगी।