पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिटफंड कंपनी के दो रिमांड पर

चिटफंड कंपनी के दो रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - राजधानी के टिकरापारा में चिटफंड के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाली
बीएनपी इंडिया कंपनी के दो और डायरेक्टरों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया। दोनों डायरेक्टरों के नाम गेंदा बाई और दयानंद सिंह बताए गए हैं। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से दोनों फरार थे। कंपनी के आठ और डायरेक्टर अब भी फरार हैं। विशेष अनुसंधान सेल के मुताबिक बीएनपी कंपनी ने अब तक करीब 50 हजार लोगों से 46 करोड़ रुपए की राशि हड़प चुका है। पैसे लेने के बाद जब कंपनी द्वारा लोगों को ब्याज समेत पैसे लौटाने की बारी आई, तो दफ्तर बंद कर आरोपी भाग निकले। कंपनी ने लोगों को दोगुना ब्याज और एक्सीडेंटल रिस्क कव्हर के तहत लुभावने स्कीम का झांसा दिया था।

इस झांसे के बाद से पुलिस तमाम लोगों की शिकायतों पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और चिटफंड एक्ट के तहत कार्रवाई की। अब तक इस मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। छह पहले किए जा चुके जबकि दो की गिरफ्तारी सोमवार
को हुई। फरार आरोपियों में राघवेंद्र सिंह नरवरिया, कुंवर सिंह,
नीरज सिंह नरवरिया, निलेश सिंह नरवरिया, अनिल कुमार पचोरिया, गजराज सिंह चौहान, संतोष
सेलार और इंदल सिंह भदोरिया शामिल हैं।