सेना का दल राजधानी पहुंचा
रायपुर - सेना के आला अधिकारियों का एक दल सोमवार को रायपुर पहुंचा। इसमें थल सेना के साथ एयरफोर्स और नेवी के भी आला अधिकारी शामिल हैं। राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की अगुवाई में आई इस टीम ने विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। टीम के साथ पहुंचे सेना के आला अधिकारियों ने इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव सुनिल कुमार, डीजीपी राम निवास से भी मुलाकात की है। अपने दिन दिवसीय दौरे पर पहुंची यह टीम प्रदेश के भ्रमण के दौरान नक्सल प्रभावित इलाकों में भी जाएगी। जहां वह इन क्षेत्रों की सामाजिक ताने-बाने को देखेगी। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल पी के मल्लिक और टूर कोआर्डिनेटर नवीन कुमार की अगुवाई में आई यह टीम केंद्र सरकार को अपने इस दौरे की रिपोर्ट देगी। टीम 31 जनवरी तक प्रदेश के दौरे पर रहेगी।