पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेंबर में और इस्तीफे, झगड़ा बढ़ा

चेंबर में और इस्तीफे, झगड़ा बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
छत्तीसगढ़ युवा चेंबर आफ कामर्स में सतीश जग्गी को अध्यक्ष मनोनीत करने के बाद शुरू हुआ विवाद अब गहराने लगा है। युवा चेंबर के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा के इस्तीफे के बाद से व्यापारियों के संगठन छोडऩे का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी चार लोगों ने इस्तीफे दे दिए। इस बीच, आहूजा ने चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी को पत्र लिखकर पूछा है कि उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है, ऐसे में वे किस नियम के तहत पदाधिकारी नियुक्त कर रहे हैं।
चेंबर अध्यक्ष सुंदरानी को लिखे पत्र में आहूजा ने कहा कि उनका ((सुंदरानी)) कार्यकाल 10 जनवरी 2014 को समाप्त हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने युवा चेंबर के अध्यक्ष के तौर पर जग्गी की नियुक्ति की गई है। यह वैध नहीं है, इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए। चूंकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे बतौर कार्यकारी अध्यक्ष काम कर रहे हैं, इसलिए नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते। नई नियुक्तियां भी नहीं कर सकते। इस पत्र का सुंदरानी से लिखित जवाब मांगा
गया है।
चार और इस्तीफे : छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के युवा विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन शर्मा, प्रदेश मंत्री मनोज डेंगवानी, प्रदेश प्रचार मंत्री जितेंद्र गोलछा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश दानी ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले छग चेंबर आफ कामर्स के आजीवन सदस्य किशोर आहूजा ने चेंबर से इस्तीफा दिया था। हाल ही में युवा चेंबर का प्रदेश अध्यक्ष सतीश जग्गी की नियुक्ति पर चेंबर का एक गुट नाराज हो गया है। नाराजगी की वजह से युवा चेंबर के पदाधिकारी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं।
चार माह बाद चुनाव
गौरतलब है कि चार महीने के अंदर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चेंबर अध्यक्ष का चुनाव होना है। चेंबर अध्यक्ष पद की दौड़ में अमर धावना, योगेश अग्रवाल, यूएन अग्रवाल, जितेंद्र बरलोटा और ललित जयसिंग अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अभी से चेंबर के
सदस्यों के बीच जनसंपर्क का दौर बढ़ गया है।