पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद डॉक्टरों ने घेरा मंत्री निवास

आयुर्वेद डॉक्टरों ने घेरा मंत्री निवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - आयुर्वेद व होम्योपैथी डॉक्टरों की भर्ती निरस्त होने के फैसले से नाराज डॉक्टरों ने भर्ती यथावत रखने की मांग को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल के आवास के सामने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। डॉक्टरों ने
पुलिस अधिकारी को स्वास्थ्य मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। आयुर्वेद व होम्योपैथी डॉक्टर आज दोपहर को शंकर नगर स्थित स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल के आवास के सामने जमा हुए। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ((एनआरएचएम)) की ओर से आयुर्वेद व होम्योपैथी डॉक्टरों की भर्ती होनी थी। पिछले दिनों कालीबाड़ी स्थित स्वास्थ्य संसाधन केंद्र में इसके लिए काउंसिलिंग
की गई। इस दौरान यहां कई लोगों का चयन भी किया गया। लेकिन बाद में एक आदेश निकालकर इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया। जिसकी वजह से चयनित डॉक्टरों ने एनआरएचएम के दफ्तर में कुछ दिन पहले हंगामा किया था। इसके अलावा इन्होंने कलेक्टर के पास पहुंचकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग सहित अन्य के नाम ज्ञापन सौंपा।

डॉ.राकेश मिश्रा, डॉ.संदीप साहू सहित अन्य डॉक्टरों का कहना है कि काउंसिलिंग के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया था। १० घंटे बाद सूची को अचानक निरस्त कर दिया गया। इस मामले में एनआरएचएम की ओर से फिर से सभी पदों के लिए आवेदन मंगाए गए और नई नियुक्तियां की गई तो इसका विरोध किया जाएगा।