विवाह समारोह स्थल से पर्स पार
रायपुर - टिकरापारा के पुजारी पार्क मैदान में शनिवार रात शादी में शामिल होने आई एक महिला का पर्स पार हो गया। पर्स में हीरे की अंगूठी समेत सोने के कीमती जेवर रखे थे। महिला ने पर्स कुर्सी पर रखा था। नजर चूकते ही किसी ने पर्स पार कर दिया। पुलिस ने महिला तरूप्रभा के पति अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। तरूप्रभा परिवार समेत अपने रिश्तेदार की शादी में आई थी। उसने कई कीमती जेवर पहन रखे थे। बाद में उसने सारे जेवर पर्स में रख दिए। भोजन करते समय उसने पर्स कुर्सी के पास रखा था। वहीं से किसी ने इसे पार कर दिया। काफी खोजबीन के बाद इस मामले की रिपोर्ट लिखाई गई।