शक्कर में गिरावट जारी
रायपुर। शक्कर की कीमत में गिरावट लगातार जारी है। इस कारोबारी सप्ताह के दौरान शक्कर के भाव में ८० रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के भाव २८४० रुपए प्रति क्विंटल से ८० रुपए गिरकर वर्तमान में यह २७६० रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। कारोबारियों के अनुसार शक्कर के मांग में लगातार कमी आती जा रही है यही वजह है कि इसके भाव गिर रहे हैं। पिछले एक माह के भीतर शक्कर में दो से तीन बार गिरावट दर्ज की गई है। शादी का सीजन होने के बावजूद भी शक्कर के मांग में कोई तेजी नहीं है। स्थिति अगर ऐसी ही बनी रही तो आने वाले दिनों में शक्कर के दाम और भी गिर सकते हैं जबकि दाल-दलहन और अन्य खाद्य पदार्थो में स्थिरता का माहौल है।