पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • और बढ़ सकती है सीमेंट की कीमतें

और बढ़ सकती है सीमेंट की कीमतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। आने वाले दिनों में घर बनाना और भी महंगा हो सकता है क्योंकि सीमेंट की कीमतों में तेजी संभव है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही सीमेंट के दाम में १० से 15 रुपए प्रति बोरी का इजाफा हुआ था। पहले इसकी कीमत २५५ से २६० रुपए थी जो कीमत बढऩे के बाद २७० रुपए हो गई है।

आने वाले दिनों में सीमेंट के दाम और भी बढ़ सकते हैं। सीमेंट कारोबारियों के अनुसार वैसे तो सीमेंट कीमतें हर साल बढ़ते हैं, मगर वर्तमान में मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण इसके मांग में तेजी भी है। सीमेंट की तरह ही पिछले कारोबारी सप्ताह में सरिया की कीमतों में १००० रुपए तक प्रति टन की तेजी आई थी।

उल्लेखनीय है कि सरिया में भी पिछले एक-डेढ़ माह के भीतर लगभग ३००० रुपए प्रति टन का इजाफा हुआ है। कारोबारियों के अनुसार कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती मांग के कारण सरिया की कीमतें बढ़ाई गई है।