मैराथन में एक साथ दौड़ेंगे १० हजार धावक
परसदा स्टेडियम
रायपुर - दो फरवरी को नई राजधानी में होने वाली विजय दिवस मैराथन में विभिन्न कैटेगरी के १० हजार धावक एक साथ दौड़ेंगे। १८ वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में यह दूरी २१ किमी जबकि महिला वर्ग में १० किमी है। १२ से १८ वर्ष महिलाओं के लिए यह दूरी ५ किमी जबकि पुरुष वर्ग के लिए १० किमी है। वहीं वेटरन वर्ग-१ ४० से ६० वर्ष के पुरुष धावकों के लिए यह दूरी १० किमी की होगी, ६० से ७५ वर्ष के लिए ५ किमी और ७५ वर्ष से अधिक महिला व पुरुष धावकों के लिए यह दूरी ५ किमी की रखी गई है। नि:शक्त महिला व पुरुष धावकों के लिए व्हीलचेयर दौड़ २ किमी की होगी। खेल विभाग की ओर से सोमवार को मैराथन दौड़ का रूट चार्ट जारी किया गया जिससे धावकों को कोई दिक्कत न हो। दौड़ के दौर हर दो किमी पर एक एंबुलेंस रहेगी। दौड़ के लिए १५० व्यायाम शिक्षकों की भी मदद ली गई है।
५ किमी दौड़ की टर्निंग
५ किमी, नि:शक्तों की और अन्य दौड़ यहां से शुरू होगी
१० किमी दौड़ यहां से शुरू होगी
१० किमी दौड़ की टर्निंग
२१ किमी दौड़ की टर्निंग
२१ किमी दौड़ की टर्निंग
२१ किमी दौड़ यहां से होगी शुरू
कैपिटल कांप्लेक्स
साईं हॉस्पिटल