पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन परीक्षा शुरू होगी मार्च में

ओपन परीक्षा शुरू होगी मार्च में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरहरपुर - छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की 2014 की मुख्य परीक्षा हायर सेकेंड्री की 28 मार्च से 12 अप्रैल तथा हाई स्कूल की 29 मार्च से 10 अप्रैल तक होगी। उक्त जानकारी शाउमावि प्राचार्य एचएस गंगराले ने देते हुए बताया कि परीक्षा का समय सुबह 8 से 11 बजे तक होगी। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार होगी। प्रायोगिक परीक्षा केंद्राध्यक्ष द्वारा अवकाश के दिनों में अपनी सुविधानुसार परीक्षा केंद्र में संपन्न कराई जाएगी। अधिक जानकारी तथा टाईम टेबल केंद्र प्रभारी एनआर सिन्हा से पा सकते हैं।
शिशुओं का होगा टीकाकरण
दुर्गूकोंदल - शिशु संरक्षण माह में शिशुओं को टीकाकरण के साथ विटामिन ए, आयरन की गोली दी जाएगी। कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा। बीएमओ डा बीएस ठाकुर ने बताया शिशु संरक्षण माह में किसी कारणवश जो टीकाकरण से छूट गए हैं, उन्हें टीका लगाया जाएगा। इसके आलावा विटामिन ए, कृमिनाशक दवा, आयरन की गोली, स्वास्थ्य जांच, कुपोषण की जांच कर सलाह दी जाएगी। गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण किया जाएगा व किशोरी बालिकाओं की भी जांचकर आवश्यक दवा दी जाएगी।

प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रो और आंगनबाड़ी केंद्रो में सुबह 9 से सायं 4 बजे सेवाएं निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके लिए समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया है।