रविवि के दस्तावेज होंगे डिजिटल
रायपुर - पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में खराब हो रहे दस्तावेजों को डिजिटल करने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही टेबुलेशन चार्ट पर काम शुरू होगा। अफसरों ने बताया कि थीसिस डिजिटल की जाएगी। इसके बाद गोपनीय दस्तावेजों पर काम शुरू होगा। गौरतलब है कि रविवि अपने 50वें वर्षगांठ पर कई तरह की गतिविधियां शुरू करेगा। इसी सिलसिले में पुरानी चीजों को भी संरक्षित करने की कोशिश की जा रही है। जिसके तहत यहां टेबुलेशन चार्ट व अन्य गोपनीय दस्तावेज को सुरक्षित किया जाएगा। जानकारों के मुताबिक विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से कई बरसों तक टेबुलेशन चार्ट हाथ से ही बनाया गया। रख-रखाव के अभाव में इनकी हालत खराब हो गई है। ऐसे में डिजिटल फर्म में आने के बाद इसे बरसों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसी तरह ये दस्तावेज डिजिटल होने के बाद विश्वविद्यालय के कंप्यूटर में डाले जाएंगे।