- Hindi News
- कवि प्रदीप पर पहली बार शहर में कार्यक्रम आज
कवि प्रदीप पर पहली बार शहर में कार्यक्रम आज
सिटी रिपोर्टर रायपुर
शहर की संस्था लोक सेवक संस्थान की ओर से 29 जनवरी, बुधवार को कवि प्रदीप पर स्वरांजलि का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कवि प्रदीप के मशहूर गीतों पर शहर के चुनिंदा गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था की अध्यक्ष कुमारी सुमेधा ने बताया कि कवि प्रदीप को...कितना बदल गया इंसान...ऐ मेरे वतन के लोगों...आज हिमालय की चोटी...जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।
कवि प्रदीप पर होने वाला शहर में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है। इसमें सूत्रधार अरविंद मिश्र हैं और संगीत कल्याण सेन का है। कल्याण कवि प्रदीप के साथ रहे हैं।
यह करेंगे गाने पेश : कवि प्रदीप को पूरे देश में देशभक्ति गीतों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई गीत लिखे हैं, जिनमें अधिकतर को खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। उनके लिखे गीत ए मेरे वतन के लोगों को जब लता मंगेशकर ने 50 लोगों की मौजूदगी में गाया तो, तत्कालीन प्रधानमंत्री की आंखों में आंसू आ गए थे। इस ताकत के कवि प्रदीप के गीत पेश करेंगे राजीव श्रीवास्तव, हुकुम चंद शर्मा, घनश्याम शर्मा, जफर इकबाल, सुरभि सेन, श्वेता दास, स्मिता दास।
यह है 50वीं सालगिरह: समूचे देश में यह ए मेरे वतन के लोगों...गीत की 50वीं सालगिरह है। इसी सिलसिले में एक कार्यक्रम करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी में देश में हो भी चुका है। अब शहर में भी यह आयोजित किया जा रहा है। शाम 7.30 बजे से यह कार्यक्रम आज यानी 29 जनवरी को मुक्ताकाशी मंच, संस्कृति परिसर में आयोजित किया जाएगा।
ह्लह्म्द्बड्ढह्वह्लद्ग ह्लश श्चह्म्ड्डस्रद्गद्गश्च