- Hindi News
- विदर्भ ने छग को पारी व 70 रनों से दी करारी शिकस्त
विदर्भ ने छग को पारी व 70 रनों से दी करारी शिकस्त
विदर्भ ने छग को पारी से दी करारी शिकस्त
रायपुर - विदर्भ की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने सेंट्रल जोन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ को पारी व 70 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के दूसरे व आखिरी दिन छग टीम पहली पारी में दो विकेट पर 66 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 59.1 ओवर में 158 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। विदर्भ की ओर से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। विदर्भ ने पहली पारी में 331 रन बनाए थे। पहली पारी में 173 रनों से पिछड़ी छग टीम को विदर्भ ने फॉलोआन दिया और छग की दूसरी पारी में केवल 103 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। कप्तान उत्कर्ष तिवारी ने 23 रन बनाए जबकि विदर्भ की ओर रोहित ने चार विकेट लिए। इस तरह से विदर्भ ने मैच पारी व 70 रनों से जीता। छत्तीसगढ़ का दूसरी दो दिवसीय मुकाबला 30 जनवरी से मप्र के विरुद्ध होगा।