उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान
सिटी रिपोर्टर रायपुर
नारी सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को घरेलू हिंसा और आत्मसुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। शहीद स्मारक भवन में शुभम शिक्षण कला संस्थान द्वारा आयोजित एक कदम अमन की ओर में शहर की महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर कराते चैंपियन हर्षा साहू व तापस बोस ने महिलाओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी देते हुए कराते के कुछ बेसिक स्टेप बताएं। वहीं काजल विश्वास ने अपने ग्रुप के साथ गणेश वंदना पर प्रस्तुति दी।
बेबी शायरी के नृत्य को भी सभी ने सराहा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शुभ्रा दुबे और स्मिता पांडेय मौजूद रहीं। वक्ताओं ने महिलाओं को सेहत और सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारी प्रदान की। इस मौके पर महुआ मजूमदार, पायल नागरानी, रत्ना रॉय शामिल हुईं।